उद्यानिकी एवं कृषि की उन्नत तकनीकी से बास्तानार के किसान बढ़ा रहे अपनी आमदनी
जगदलपुर : उद्यानिकी विकास अधिकारी बास्तानार द्वारा "the अख़बार" की टीम को कृषकों द्वारा उन्नत तकनीकी से अपनी कृषि उत्पादकता बढ़ाने की जानकारी दी।
वीडियो 👇
हमने बस्तानार ब्लॉक के अलग अलग ग्राम पंचायतों में सब्जी, फूल और स्थानीय भाजी की फसलों को उत्पादन करने वाले कृषकों के खेतों को भी देखा। अधिकतर किसानों के खेतों में सौर ऊर्जा संचालित बोरवेल और लहलहाते खेत थे। बास्तनार के दूरस्थ क्षेत्रों में इस तरह की आधुनिक कृषि पद्धति देखकर बहुत खुशी हुई।
भारत एक कृषि प्रधान देश है, उद्यानिक फसलों में विश्व में भारत का दूसरा स्थान है। आज देश के हर राज्य में इन उत्पादों के लिए बड़े उद्योगों की स्थापना हो चुकी है। वर्तमान में उद्यानिकी फसलों की गुणवत्ता व उत्पादकता बढ़ाना अत्यंत आवश्यक हो गया है। नई उत्पादन तकनीकों को अपनाकर ही उत्पादन बढ़ाया जा सकता है।
The अख़बार
आप हमे अपने समाचार भी भेज सकते है, भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे या हमे Whatsapp करे +91 8770220567...
आप हमारे ताज़ा समाचार सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त कर सकते है अपने मोबाइल से इस लिंक पर क्लिक करे...