कीर्ति शेष लाला जगदलपुरी जी की जन्म शताब्दी एवं साहित्य सम्मेलन 2020 का दूसरा दिन रहा सफल
जगदलपुर : कीर्ति शेष लाला जगदलपुरी जी की जन्म शताब्दी एवं साहित्य सम्मेलन 2020 का दूसरा दिन भारी दर्शक संख्या के साथ सफल रहा। आज के कार्यक्रम में नृत्य एवं लोक गीत विशेष आकर्षण थे। बता दें कथक नृत्य में जगदलपुर की कलाकार कु. स्मृति सरोज को दर्शकों ने खूब पसंद किया। साथ ही लोक गायन में भारत गंगादत्य एवं समूह ने लाला जगदलपुरी जी की स्थानीय बोलियों पर की गई रचनाओं की संगीतमय प्रस्तुति दी, इसमें हलबी एवं भतरी बोली की लाला जी द्वारा रचित कविताओं को गीतों का रूप भरत गंगादित्य ने दिया, जिसका लोगों ने बखूबी आनंद लिया, साथ ही समूह के संगीत को अच्छी सराहना मिली।
मंच संचालन विधु शेखर झा एवं पूर्णिमा सरोज जी ने किया। मंचासिन अतिथियों के सम्मुख छत्तीसगढ़ के राज्य गीत को लखेश्वर कुदराम एवं साथियों ने प्रस्तुत किया।
मुख्य अतिथि जगदलपुर विधायक रेखचंद जैन थे, जिन्होंने लाला जी को याद करते हुए, साहित्य के प्रति अपनी रूचि के बारे में बताया। निगम आयुक्त प्रेम कुमार पटेल एवं सहायक संचालक स्कूल शिक्षा विभाग भारती प्रधान ने किया।
वशेष अतिथि के रूप में दुर्ग आयुक्त त्रिलोक महावर जी एवं जगदलपुर के ख्याति प्राप्त नायडू जी उपस्थित थे।
बस्तर एसपी दीपक झा का बलिराम बघेल खंड शिक्षा अधिकारी तोकापाल ने स्वागत किया।
वहीं आनंद जी सिंह, डिप्टी कमिश्नर, दंतेवाड़ा मंचासीन थे। वहीं कार्यक्रम में लाला जी के परिवार के सदस्यगण एवं जगदलपुर के स्थानीय साहित्यकारों ने अपने संस्मरण सुनाए
कार्यक्रम की समाप्ति पर आभार प्रदर्शन सहायक संचालक (स्कूल शिक्षा विभाग) भारती प्रधान जी ने किया, जिसमे आज आए हुए अतिथियों एवं दर्शकों के साथ ही कलाकारों का धन्यवाद दिया, एवं कल तीसरे दिन के कार्यक्रम की जानकारी दी। बता दें कल 18 दिसंबर को काव्य गोष्ठी का आयोजन किया जाएगा। कार्यक्रम शाम 4 बजे से शुरू होगा।
Team,The अख़बार
आप हमे अपने समाचार भी भेज सकते है, भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे या हमे Whatsapp करे +91 8770220567...
आप हमारे ताज़ा समाचार सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त कर सकते है अपने मोबाइल से इस लिंक पर क्लिक करे...
शेयर करे...