लाला जगदलपुरी जन्म शताब्दी एवं तीन दिवसीय साहित्य महोत्सव का किया गया शुभारंभ
* नवीनीकृत टाउन हॉल भवन का किया गया लोकार्पण
जगदलपुर, 17 दिसम्बर 2020/ बस्तर के मूर्धन्य साहित्यकार लाल जगदलपुरी के जन्म दिवस के अवसर पर आज 17 दिसम्बर को उसके साहित्यिक आवेदनों को अक्षुण्य बनाए रखने हेतु कीर्ति शेष लाला जगदलपुरी जन्म शताब्दी एवं बस्तर साहित्य महोत्सव का शुभारंभ नगर निगम जगदलपुर के टाउन हॉल में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सांसद बस्तर श्री दीपक बैज उपस्थित थे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता वरिष्ठ साहित्यकार श्री बसंत लाल झा ने किया। कार्यक्रम में विशिष्ट आतिथि के रूप में इस अवसर पर पद्मश्री श्री धर्मपाल सैनी, संसदीय सचिव श्री रेखचन्द जैन, हस्तशिल्प विकाश बोर्ड के अध्यक्ष श्री चंदन कश्यप, महापौर श्रीमती सफिरा साहू, नगर निगम के सभापति श्रीमती कविता साहू, संभाग आयुक्त दुर्ग श्री त्रिलोक चंद महावर, कलेक्टर श्री रजत बंसल, नगर निगम आयुक्त श्री प्रेम पटेल एवं अन्य अतिथिगण उपस्थित थे।
इस अवसर पर अतिथियों के द्वारा 1 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से नवीनीकृत टाउन हॉल भवन का लोकार्पण भी किया गया। कार्यक्रम में बस्तर साहित्यिक संगोष्ठी का आयोजन भी किया गया।
अन्य खबरें -
लाला जगदलपुरी जी की जन्म शताब्दी 17 से 19 दिसंबर तक, देखिए अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों ने क्या कहा
The अख़बार
आप हमे अपने समाचार भी भेज सकते है, भेजने के लिए इस लिंक पर क्लिक करे या हमे Whatsapp करे +91 8770220567...
आप हमारे ताज़ा समाचार सीधे अपने WhatsApp पर प्राप्त कर सकते है अपने मोबाइल से इस लिंक पर क्लिक करे...